हल्दी से यारी हितकारी | Haldi Ke Fayde

हैल्लो दोस्तों, कैसे हैं आप सब। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बहुत ही खास जानकारी। आज हम आपको बताएंगे हल्दी के फायदे और नुकसान के बारे में। हमारे साथ लास्ट तक बने रहिए। चलिए सबसे पहले जान लेते हैं हल्दी haldi ke fayde के बारे में कुछ रोचक तथ्य। क्या आपको पता है, हल्दी के पौधे की लंबाई करीब 5-6 फुट तक हो सकती है। इसमें जड़ की गाठों में हल्दी मिलती है। हल्दी अदरक की प्रजाती की ही होती है। अब जान लीजिए अदरक का लैटिन नाम। इसका लेटिन नाम है करकुमा लौंगा। जबकि इसे अंग्रेज़ी में टरमरिक कहा जाता है।

हल्दी से यारी हितकारी | Haldi Ke Fayde

सबसे पहले हल्दी की गांठों को पानी में उबाल लिया जाता है। इसके बाद इसे मसलकर इसका पाउडर बना लिया जाता है। इसी को हम हल्दी पाउडर haldi ke fayde के नाम से भी जानते हैं। स्वाद की बात की जाए तो इसका स्वाद बहुत ही कड़वा होता है। यही कारण हैे कि इसे पकाने के बाद ही खाने में मसालों के तौर पर प्रयोग किया जाता है। भारत में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां पर हल्दी पाउडर का इस्तेमाल खाने में न किया जाता हो। एक रिसर्च के अनुसार हल्दी के नियमित रूप से सेवन करने पर ग्लूकोज़ का लेवल कम होता है।

आपको बता दें टाइप 2 डायबिटीज़ होने का सबसे बड़ा कारण है शरीर में ग्लूकोस की मात्रा का बढ़ जाना। हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसलिए कफ और सर्दी.ज़ुकाम की शिकायत जिन लोगों को होती है उन्हें हल्दी मिले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हल्दी haldi ke fayde को अगर डाॅक्टर कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह छोटी सी दिखने वाली हल्दी कई प्रकार की समस्याओं को चुटकियों में दूर कर देती है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन लाभकारी है। हल्दी का सेवन करने से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। जो लोग हल्दी का सेवन करते हैं उन्हें कोई भी बीमारी होने के चांसेस लो हो जाते हैं। क्योंकि हल्दी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है

जिसे हिन्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते हैं। दोस्तों, इसके अलावा अगर आपके हाथ या पैर में दर्द हो रहा हो तो भी आपको हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी haldi ke fayde वाला दूध पीने से हमारे बाॅडी का ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और हमें दर्द से तुरंत राहत मिल जाती है। हल्दी में एक ऐसी जादू की छड़ी है जो आपके दर्द को मिस्टर इंडिया बनाकर उसे गायब कर देगी। हल्दी आपके शरीर में मौजूद किसी भी प्रकार की चोट के घाव को भरने में माहिर है।

अगर आपके शरीर पर कोई घाव है तो आप उसपर आपhaldi ke fayde हल्दी को चूने में मिलाकर लगा लें। यह आपके घाव के दर्द को खींच लेगी और आपको आराम दिलाएगी। हल्दी में एक तत्व मौजूद होता है जिसका नाम है क्रक्यूमिन। इसकी मदद से आपको जोड़ों के दर्द तथा सूजन से राहत मिलेगी। दवाइयों से भी ज़्यादा अच्छा काम करती है ये गुणकारी हल्दी। गर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर तथा शहद मिलाकर पीने से बाॅडी डी टाॅक्सिफाई हो जाती है। जो लोग डेली एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीते हैं उनका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता हैै। कई बार देखा गया है कुछ लोग शरीर पर मौजूद अतिरिक्त फैट से परेशान होते हैं। इसे कम करने के लिए महंगी से महंगी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं पर सब जीरो।

Read also लगी फंगस की झड़ी, काली और सफ़ेद के बाद पीली खड़ी | Yellow Fungus

ऐसे लोगों को गुनगुने दूध के साथ हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे.धीरे कम होने लगेगा। इसमें उपस्थित कैल्शियम और अन्य तत्व वजन कम करते हैं। हल्दी हमारे ब्लड को भी प्यूरीफाई करती है। जब तक ब्लड प्यूरीफाई नहीं होगा तब तक ब्लड सर्कुलेशन अच्छा नहीं होगा। जब तक ब्लड सर्कुलेशन अच्छा नहीं होगा तब तक कई सारी बीमारियां हमें घेरे रहेंगी। हल्दी खाने से ब्लड में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे रक्त संचार अच्छा होता है। जो लोग सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते हैं उन्हें अच्छी नींद भी आती है। हल्दी में वातए पित्त और कफ़ के दोष को दूर करने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शुगर लेवल कम हो जाता है। अगर हम अनलिमिटेड मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं तो हमारा ब्लड शुगर लेवल जितना होना चाहिए वो भी कम हो जाएगा।

अब ये भी जान लीजिए कि हल्दी हमारी त्वचा के लिए कैसे उपयोगी है। अगर आपको मुंहासे हैं तो हल्दी का सेवन आपको करना ही है। साथ ही इसे मुंहासों पर भी लगाने से मुंहासे और सूजन दोनों कम हो जाते हैं। हल्दी का फेसपैक बनाने के लिए इसे चन्दन और नींबू के रस में मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। इसके 10 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। आपने अकसर देखा होगा कि हर भारतीय शादी में हल्दी की रस्म होती है। इस रसम में हल्दी और तेल से मिश्रित इस उपटन का उपयोग शरीर को गोरा बनाने के लिए किया जाता है। शादियों में इसे लगाना भारतीय परम्परा है।

दो टेबलस्पून बेसन में आधा चम्मच हल्दी और तीन चम्मच ताज़ा दही मिलकर लगाएं और सूखने पर धो लें। चेहरे की झुर्रियों को टाटा बाय बाय कहने के लिए भी इसका यूज़् किया जाता है। इसके लिए चावल का पाउडरए हल्दी टमाटर का रस कच्चे दूध को मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो डालें। आपका चेहरा खिल उठेगा।

अगर आपको सन बर्न की प्राॅबलम है तो आपके लिए हल्दी का पैक फायदेमंद रहेगा। हल्दी में नींबू का रस मिलकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धोएं। चेहरे को मोइश्चराइज़ करने के लिए भी हल्दी परफेक्ट है। 3 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी एवं दूध की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। अगर कुछ लोगों को हल्दी फायदा पहुंचाती है तो वहीं दूसरी ओर कुछ के लिए यह नुकसान दायक भी है। आइए जानते हैं कैसे। हल्दी की तासीर गरम होती है। अगर आपकी तासीर गरम है तो इसका प्रयोग सोच.समझ कर करें। गर्मी के मौसम में हल्दी लेना हानीकारक साबित हो सकता है। जिन लोगों को पीलिया और पित्ताशय में पथरी है उन्हें हल्दी का सेवन करने से बचना चाहिए।

जिन्हें रक्त स्त्राव का खतरा होए वो हल्दी का सेवन बिलकुल भी न करें। इसके ज्यादा इस्तेमाल से गर्भवती महिला को गर्भपात का खतरा होता है। हल्दी के ज़्यादा सेवन से चक्कर आनाए उल्टी पेट की गर्मी दस्त लगना जैसी समस्याएं होती हैं।

तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में जाना हल्दी के फायदे और नुकसान के बारे में। ऐसी ही विशेष जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट ग्लोबल केयर के साथ बने रहें।

Read also चाय को मत लगाओ मस्का, भारी पड़ेगा चस्का | Advantages Of Tea

Leave a comment